हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री मिलने पर रितिक ने ट्वीट कर दी बधाई

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री से सम्मानित होने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर रानी की तारीफ की और साथ ही पद्म श्री मिलने पर शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा, ‘भारत को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ़ द ईयर में रिप्रेजेंट करने के लिए और अब पद्म श्री मिलने के लिए आपको बधाइयां’। आगे उन्होंने लिखा, ‘आप एक फाइटर हैं और हज़ारों लोगों को प्रेरणा देती हैं।"


आपको बता दें की रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी प्लेयर हैं। 15 साल की उम्र में वो नेशनल टीम का हिस्सा बनीं और इस टीम में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी रहीं। उन्होंने अब तक 212 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलें हैं और 134 गोल्स किए हैं। फिलहाल वो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं। रानी के अलावा आर्ट केटेगरी में गायक सुरेश वाडेकर के साथ साथ अदनान सामी, एक्टर कंगना रनोट और निर्देशक करण जोहर को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में निर्देशक एकता कपूर का नाम भी शामिल है।